हिन्दी कविताएँ, कहानी,जीवन परिचय,व्रत कथाएँ , भजन ,आरती, चालीसा,लोक गीत,चुटकुलेऔर प्रेरक विचार
माखनलाल चतुर्वेदी

गाली में गरिमा घोल-घोल

6 Aug 2015 · 1 मिनट पठन · COMPANY MITRA

गाली में गरिमा घोल-घोल
क्यों बढ़ा लिया यह नेह-तोल

कितने मीठे, कितने प्यारे
अर्पण के अनजाने विरोध
कैसे नारद के भक्ति-सूत्र
आ गये कुंज-वन शोध-शोध!

हिल उठे झूलने भरे झोल
गाली में गरिमा घोल-घोल।

जब बेढंगे हो उठे द्वार
जब बे काबू हो उठा ज्वार
इसने जिस दिन घनश्याम कहा
वह बोल उठा परवर-दिगार।

मणियों का भी क्या बने मोल।
गाली में गरिमा घोल-घोल।

ये बोले इनका मृदुल हास्य
वे कहें कि उनके मृदुल बोल
भूगोल चुटकियाँ देता है
वह नाच-नाच उट्टा खगोल।

कुछ तो अपने फरफन्द खोल
गाली में गरिमा घोल-घोल।।

( माखनलाल चतुर्वेदी )

साझा करें:

Leave a Reply

Discover more from हिंदी संग्रह

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading