हिन्दी कविताएँ, कहानी,जीवन परिचय,व्रत कथाएँ , भजन ,आरती, चालीसा,लोक गीत,चुटकुलेऔर प्रेरक विचार
आरती

आरती विनायकजी की

9 Nov 2015 · 1 मिनट पठन · COMPANY MITRA

आरती गजबदन विनायककी। सुरमुनिपूजित गणनायककी॥ 

आरती गजबदन विनायककी॥

एकदन्त शशिभाल गजानन, विघ्नविनाशक शुभगुण कानन।

शिवसुत वन्द्यमानचतुरानन, दुःखविनाशक सुखदायक की॥

आरती गजबदन विनायककी॥

ऋद्धिसिद्धिस्वामी समर्थ अति, विमल बुद्धि दाता सुविमलमति।

अघवनदहन अमल अबिगत गति, विद्याविनयविभवदायककी॥

आरती गजबदन विनायककी॥

साझा करें:

Leave a Reply

Discover more from हिंदी संग्रह

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading