हिन्दी कविताएँ, कहानी,जीवन परिचय,व्रत कथाएँ , भजन ,आरती, चालीसा,लोक गीत,चुटकुलेऔर प्रेरक विचार
विचार

सुकरात

4 Dec 2015 · 1 मिनट पठन · COMPANY MITRA

1-“आप कुछ नहीं जानते इस बात का ज्ञान ही केवल सत्य ज्ञान है।”

2-“वैसा जीवन जिसमे परीक्षाएँ न ली गयी हों, जीने योग्य नहीं है।”

3-“दुनिया में केवल एक ही चीज अच्छी है, ज्ञान, और केवल एक ही चीज बुरी है वो है अज्ञान।”

4-“मैं किसी को कुछ भी नहीं पढ़ा सकता मैं केवल उन्हें सोचने पर मजबूर कर सकता हूँ।”

5-“आश्चर्य ही बुद्धिमानी की शुरुआत है।”

6-“हर एक व्यक्ति के प्रति दयालु बने क्यूंकि हर व्यक्ति एक कठिन लड़ाई लड़ रहा है।”

7-“अपने आपको जानने के लिए अपने बारे में सोचें।”

8-“सुदृढ़ मानसिकता वाले लोग सिद्धातों अथवा उद्देश्यों की चर्चा करते हैं, सामान्य मानसिकता वाले लोग घटनाओं की चर्चा करते हैं तथा कमजोर मानसिकता वाले लोग लोगों की चर्चा करते हैं।”

9-“मित्रता करने में धीमे रहें लेकिन एक बार जब मित्रता हो जाये तो दृढ और सतत बने रहें।”

10-“किसी भी तरह के तरीकों को अपना कर विवाह करें; अगर आपको अच्छी पत्नी मिलती है तो आप खुश हो जायेंगे और अगर आपको बुरी पत्नी मिलती है तो आप दार्शनिक हो जायेंगे।”

11-“शिक्षा अग्नि को प्रज्वलित करने जैसा है, बर्तन भरने जैसा नहीं।”

12-“जो व्यक्ति अपने पास होने वाली चीजों से संतुष्ट नहीं है, वह उसे भविष्य में मिलने वाली चीजों से भी संतुष्ट नहीं होगा।”

13-“आपका दिमाग ही आपका उपदेशक है, यह हमेशा परिवर्तन से मुक्त रहना  चाहता है, दर्द से मुक्त, जीवन और मृत्यु के झंझटों से मुक्त, लेकन  परिवर्तन ही संसार का नियम है और कोई भी मान्यता इस सच्चाई को बदल नहीं सकती।”

14-“कभी कभी आप दीवारें दूसरों को दूर रखने के लिए खड़ी नहीं करते बल्कि इसलिए खड़ी करते हैं  की आप ये देखना चाहते हैं की इन्हे कौन तोड़ने की कोशिश करता है।”

15-“ज्ञान ही अच्छाई है और अज्ञान बुराई।”

16-“परिवर्तन का रहस्य ये है की आप पुरानी चीजों से लड़ना छोड़कर नयी चीजों के निर्माण में पूरी तरह अपनी ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करें।”

17-“ज्ञान को धन से ज्यादा महत्वपूर्ण समझें क्यूंकि ज्ञान शाश्वत हैं और धन क्षणभंगुर।”

18-“प्रश्न को अच्छे से समझ लेना ही आधा उत्तर हैं।”

19-“अगर आप अच्छे धुड़सवार बनना चाहते हैं तो सबसे बेकाबू घोड़े को चुनें क्यूंकि अगर आप इसे काबू में कर लेते हैं तो आप हर घोड़े को काबू कर सकते हैं।”

20-“संतोष ही प्राकृतिक धन है और भोग – विलास कृत्रिम गरीबी।” 

2-

साझा करें:

Leave a Reply

Discover more from हिंदी संग्रह

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading