शुभ दिन हुए नन्दलाल ननदी, मेरे घर आना जरूर ननदी।
झबले और टोपी ननदी, एक मत लइयो
मेरे यहाँ सूटो का रिवाज ननदी, मेरे घर आना जरूर ननदी।
शुभ घड़ी हुए नन्दलाल ननदी, मेरे घर आना जरूर ननदी।
रबर के खिलोने ननदी एक मत लइयो
मेरे यहाँ चांदी का रिवाज ननदी, मेरे घर आना जरूर ननदी।
फल और मिठाई ननदी एक मत लइयो,
मेरे यहाँ मेवे का रिवाज ननदी, मेरे घर आना जरूर ननदी।
मास मत अइयो, दो मास मत अइयो,
मेरे यहाँ दो दिन का रिवाज ननदी, मेरे घर आना जरूर ननदी।
बेटा मत लइयो अपनी बेटी मत लइयो
मेरे यहाँ अकेले का रिवाज ननदी, मेरे घर आना जरूर ननदी।
टिप्पणी करें