हिन्दी कविताएँ, कहानी,जीवन परिचय,व्रत कथाएँ , भजन ,आरती, चालीसा,लोक गीत,चुटकुलेऔर प्रेरक विचार
सोहर गीत

हुए देवकी के लाल, यशोदा जच्चा बनी

18 May 2025 · 1 मिनट पठन · guptadivya513

हुए देवकी के लाल, यशोदा जच्चा बनी-२

हुआ रंगमहल में शोर सुनकर दाई चली
रंगमहल में नारा छिनाने लगी
बजो शंख घड़ियाल, लियो कृष्ण अवतार
यदुवंशी के घर में उजाला हुआ
हुए देवकी के लाल, यशोदा जच्चा बनी-२

हुआ रंगमहल में शोर सुनकर सासू चली
रंगमहल में चरुआ चढ़ाने लगी
बजो शंख घड़ियाल, लियो कृष्ण अवतार
यदुवंशी के घर में उजाला हुआ
हुए देवकी के लाल, यशोदा जच्चा बनी-२

हुआ रंगमहल में शोर सुनकर जिठनी चली
रंगमहल में पीपर पिसाने लगी
बजो शंख घड़ियाल, लियो कृष्ण अवतार
यदुवंशी के घर में उजाला हुआ
हुए देवकी के लाल, यशोदा जच्चा बनी-२

हुआ रंगमहल में शोर सुनकर ननदी चली
रंगमहल में छटनियाँ लिखाने लगी
बजो शंख घड़ियाल, लियो कृष्ण अवतार
यदुवंशी के घर में उजाला हुआ
हुए देवकी के लाल, यशोदा जच्चा बनी-२

हुआ रंगमहल में शोर सुनकर देवर चले
रंगमहल में वंशी बजाने लगे
बजो शंख घड़ियाल, लियो कृष्ण अवतार
यदुवंशी के घर में उजाला हुआ
हुए देवकी के लाल, यशोदा जच्चा बनी-२

हुआ रंगमहल में शोर सुनकर सखियाँ चली
रंगमहल में मंगल गवाने लगी
बजो शंख घड़ियाल, लियो कृष्ण अवतार
यदुवंशी के घर में उजाला हुआ
हुए देवकी के लाल, यशोदा जच्चा बनी-२

साझा करें:

Leave a Reply

Discover more from हिंदी संग्रह

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading