हिन्दी कविताएँ, कहानी,जीवन परिचय,व्रत कथाएँ , भजन ,आरती, चालीसा,लोक गीत,चुटकुलेऔर प्रेरक विचार
हल्दी गीत

हल्दी लगाओ रे, तेल चढ़ाओ रे |

23 Feb 2018 · 1 मिनट पठन · COMPANY MITRA

हल्दी लगाओ रे, तेल चढ़ाओ रे

बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे

हल्दी लगाओ …

 

1-  बन्नी हमारी चंदा का टुकड़ा-२

फूलों जैसे है बन्नी का मुखड़ा-२

मुखड़ा सजाओ रे, कंचन बनाओ रे

बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे
हल्दी लगाओ …

 

2-  बन्नी की बहियाँ फूलों की डारी-२

नाज़ुक नाज़ुक बन्नी हमारी-२

केसरिया हल्दी का उबटन लगाओ रे-२

बन्नी का गोरा बदन दमकाओ रे
हल्दी लगाओ …

साझा करें:

Leave a Reply

Discover more from हिंदी संग्रह

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading