लगाओ सखियाँ हल्दी धीरे धीरे
सोने की कटोरी में हल्दी पिसाओ
गोरी गोरी बन्नो का तन महकाओ
निखारो मेरी बन्नी का रंग धीरे-धीरे
बुआ सुहागन हल्दी लगाय
भाभी सुहागन हल्दी लगाय
सुनाओ सखियाँ मंगल धीरे-धीरे
हल्दी लगाओ तेल चढ़ो
मल मल के हल्दी का उबटन लगाओ
शर्मीली बन्नी मुस्कुराओ धीरे धीरे
कजरा लगाओ गजरा लगाओ
हीरे मोती का हार पहनाओ
पहनाओ सखिया कंगन धीरे-धीरे
टिप्पणी करें