हिन्दी कविताएँ, कहानी,जीवन परिचय,व्रत कथाएँ , भजन ,आरती, चालीसा,लोक गीत,चुटकुलेऔर प्रेरक विचार
हल्दी गीत

आया है सारा ब्रह्माण्ड बन्नी तेरी हल्दी में

7 May 2025 · 1 मिनट पठन · guptadivya513

आया है सारा ब्रह्माण्ड बन्नी तेरी हल्दी में

बन्नी तेरी हल्दी में बन्नी तेरी हल्दी में

आया है…

पहली हल्दी गणपति ने पिसाई – २ रिद्धि सिद्धि ने चढ़ाई

सफल हुए सब काज बन्नी तेरी हल्दी में….

दूजी हल्दी ब्रह्मा ने पिसाई -२ ब्रह्ममणि ने चढ़ाई

दे दिया विद्या बुद्धि दान बन्नी तेरी हल्दी में…..

तीजी हल्दी विष्णु ने पिसाई -२ लक्ष्मी मैया ने चढ़ाई

भर दिया घर भंडार बन्नी तेरी हल्दी में…..

चौथी हल्दीभोले ने पिसाई -२ गौरा मैया ने चढ़ाई

दे दिया अमर सुहाग बन्नी तेरी हल्दी में….

पांचवीं हल्दी राम ने पिसाई -२ सीता मैया ने चढ़ाई

दे दिया धर्म का ज्ञान बन्नी तेरी हल्दी में…

छठवीं हल्दी कृष्ण ने पिसाई -२ राधा मैया ने चढ़ाई

दे दिया प्रेम का ज्ञान बन्नी तेरी हल्दी में……

सातवीं हल्दी हम सब ने पिसाई प्यारी बन्नी को है लगाई

गाया मंगलचार हल्दी पे चढ़ा है निखार बन्नी तेरी हल्दी में….

आया है सारा ब्रह्माण्ड बन्नी तेरी हल्दी में

बन्नी तेरी हल्दी में बन्नी तेरी हल्दी में

आया है…

साझा करें:

Leave a Reply

Discover more from हिंदी संग्रह

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading